फूलपुर से मैदान में पूर्व सांसद रमाकांत यादव , बेटे के खिलाफ फूलपुर पवई से लड़ेंगे चुनाव,? सपा ने जारी की आजमगढ़ में 7 प्रत्याशियों की सूची, देखें पूरी लिस्ट
आजमगढ़: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने 7 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है? इसमें समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों में से सात पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सबसे महत्वपूर्ण सीट फूलपुर-पवई सीट से रमाकान्त यादव को टिकट दिया गया है बता दें कि कुल सांसद रमाकांत यादव के पुत्र अरुण कांत यादव विधायक हैं, और भाजपा उन्हें टिकट दुबारा देना देने वाली है। ऐसे में अगर समाजवादी पार्टी से पूर्व सांसद रमाकांत यादव मैदान में आते हैं, और भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद रमाकांत यादव के पुत्र विधायक अरुण कांत यादव को मैदान में उतारती है, तो मुकाबला काफी रोचक हो जाएगा, वहीं संग्राम यादव-अतरौलिया, गोपालपुर -नफीस अहमद, सदर-दुर्गा प्रसाद यादव, निजामाबाद -आलमबदी, फूलपुर-पवई रमाकान्त यादव, दीदारगंज -कमलाकान्त राजभर, लालगंज-बेचई सरोज को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वही दैनिक पूर्वांचल वेब पोर्टल यह खबर सोशल मीडिया पर हुई वायरल खबरों पर आधारित खबर लगाया है इस खबर को पूरी तरह से पुष्टि नहीं की जा सकती।



























































Leave a comment