Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महराजगंज थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह को सिल्वर मेडल से किया गया सम्मानित

सगड़ी आजमगढ़ : जनपद के महराजगंज थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को लेकर 26 जनवरी दिन बुधवार गणतंत्र दिवस पर वाराणसी जनपद में पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । महराजगंज थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह को ऑपरेशनल सेवाभिलेख के आधार पर सम्मानित किया गया । आपको बता दें कि बीते दिनों महाराजगंज थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यों को बड़े ही ईमानदारी व वीरता पूर्वक निर्वहन किया था जिसके बाद इन्हें पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल के लिए चयनित किया गया था । उसी कड़ी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर वाराणसी जनपद में पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने इनके कार्यों को लेकर उनकी जमकर सराहना भी किया । वही महाराजगंज थाना अध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह के सम्मानित होने के बाद महराजगंज थाना पर तैनात समस्त पुलिसकर्मी और क्षेत्र के लोगों ने उनको बधाई दिया है और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है ।इस ख़बर को दीदारगंज ब्यूरो डॉ पृथ्वीराज सिंह के द्वारा भी प्राप्त किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh