Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महराजगंज थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह किए गए सम्मानित

सगड़ी: आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 26 जनवरी दिन बुधवार वाराणसी जनपद में सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह के तहत सिल्वर और गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया है जिन्हें प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । जिसमें महराजगंज थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल है इन्हें ऑपरेशनल सेवाभिलेख के आधार पर सम्मानित किया जाएगा । आपको बता दें कि थानाध्यक्ष महाराजगंज हीरेंद्र प्रताप सिंह जहां-जहां कार्यरत रहे वहां उन्होंने बड़े ही शिद्दत व ईमानदारी पूर्वक बहादुरी दिखाते हुए अपने कार्य का निर्वहन किया अब वर्तमान में महराजगंज थाना प्रभारी हैं । आए दिन इनके कार्यों से प्रभावित होकर लोग इनकी क्षेत्र में जमकर प्रशंसा भी करते रहते हैं । महराजगंज थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह के सम्मानित होने की सूचना ज्यो ही महराजगंज थाना पर तैनात पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के लोगों को लगी तो खुशी की लहर दौड़ गई और महराजगंज थाना पर तैनात पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह को बधाई दिया । वहीं थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh