साइकिल सवार ने एक व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर
आजमगढ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव में मंगलवार को एक साइकिल सवार व्यक्ति ने एक व्यक्ति को गोली मार दिया । जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई आनन-फानन में घायल व्यक्ति को में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु घायल व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव निवासी देवेन्द्र कुमार उम्र 45 साल पुत्र स्व0 बनवारी कुमार किसी कार्य हेतु जा रहा था उसी दौरान गांव के ही निवासी एक युवक ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया । गोली देवेंद्र कुमार के पीठ में दाहिने तरफ लगी । घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया घटना का कारण मोबाइल को लेकर विवाद बताया जा रहा है । वहीं पुलिस मामले की छानबीन और जांच में जुटी हुई है ।



























































Leave a comment