3 माह पूर्व मासूम की अपहरण कर की गयी हत्या उसके रिश्तेदार ने ही संपत्ति के लालच में की थी हत्या
आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र में लगभग 3 माह पूर्व मासूम की अपहरण कर की गयी हत्या उसके रिश्तेदार ने ही संपत्ति के लालच में की थी पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया,पवई थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव निवासी अब्दुल मन्नान पुत्र मजनूशाह की सिर्फ एक पुत्री है वह अपने पिता के साथ रहती है बीते 7 अक्टूबर को अब्दुल मन्नान के 4 वर्षीय नाती मोहम्मद अकदस घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था काफी तलाश के बाद भी जब अकदस का पता नहीं चला तो उसके नाना ने दूसरे दिन पवई थाना में अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था 9 अक्टूबर को अपहृत मोहम्मद अकदस की हत्या कर फेंका गया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी पवई थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब जांच पड़ताल की तो विवेचना के दौराने एकलाख अहमद उर्फ जोखू पुत्र स्व. इजहार, समद, फैसल उर्फ पप्पू, अनवार अहमद पुत्रगण एकलाख अहमद ग्राम सादुल्लापुर थाना पवई निवासी का नाम प्रकाश में आया।
मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष ब्रह्मदिन पांडेय ने रविवार की सुबह घर पर दबिश देकर मुख्य आरोपित एकलाख अहमद को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में हत्यारोपित एकलाख अहमद ने बताया कि मन्नान हमारे साले हैं उनकी एक ही पुत्री है, जो उनके साथ ही रहती है मन्नान को पुत्र न होने के कारण यह खलता था की मन्नान कहीं अपनी सम्पत्ति अपनी पुत्री को दे देंगे इन सब बात को लेकर मै अपने पुत्र फैसल उर्फ पप्पू व समद, अनवार के साथ मिलकर अकदस का अपहरण कर सीना दबाकर हत्या कर दिये शव को अपने आटा चक्की के सामने खेत की नाली मे फेक दिये थे।




























































Leave a comment