Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले को याद कर मनाई गई जयंती

करंजाकला जौनपुर : रविवार सुबह करंजकला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोहरा के अंबेडकर पार्क में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति गीत से हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्याम सिंह यादव ने राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूले को याद करते हुए कहा कि हम सब को उनसे सीख लेना चाहिए उन्होंने ना केवल महिलाओं के लिए बल्कि इस पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है राष्ट्रमाता को मैं कोटि-कोटि सलाम करता हूं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंजीनियर सुधीर कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देश एकता और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए किया गया है हम सबको ऐसे महान लोगों से सीख लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि राजीव रतन ने कहां की मैं कार्यक्रम आयोजन करता को दिल से धन्यवाद करता हूं कि ऐसे कार्यक्रम का उन्होंने आयोजन किया आज के समय में बहुत ही कम लोग इस तरह के कार्यक्रम को कराते हैं और बहुत ही कम लोग इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेते हैं लेकिन यहां एकत्रित लोगों को देखकर बहुत खुशी हुई और सभी युवाओं को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए । कार्यक्रम का अध्यक्षता दयाराम व संचालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद राव ने किया।

कार्यक्रम में प्रधान संघ के अध्यक्ष चंदन यादव, प्रभावती पाल,शुद्र लाल प्रताप यादव,डॉ राजीव रतन,मनोज कुमार चौधरी,मोखन राम,सियालाल गौतम,अमरजीत ,उमेश चन्द्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh