शराबी पति की मारपीट से बेटी को बचाने में पत्नी की गई जान आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र स्थित यहीयापुर ग्राम में शनिवार की देर शाम बच्ची को पीटने से मना करने पर शराबी ने अपनी पत्नी प्रीति राव (25) की जमकर पिटाई कर दी। उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं। बहू को बचाने छोटे बेटे अतुल संग पहुंची मालती देवी भी हमले में घायल हो गए। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका के पिता अरविंद राव ने जान से मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित पिता के मुताबिक आरोपित दामाद राहुल नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। वहां अपनी मासूम बच्ची को गाली देते उसकी पिटाई करने लगा। यह देख उसकी पत्नी बेटी को बचाने दौड़ पड़ी। इससे नाराज राहुल अपनी पत्नी पर हमलावर हो उठा। चीख-पुकार मची तो सास व देवर बचाने पहुंचे तो उन्हें भी नहीं बख्शा। पिटाई से गंभीर घायल पत्नी प्रीती को अहरौला सीएससी में भर्ती कराया गया। आपात ड्यूटी के डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टर राघवेंद्र सिंह ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता अरविंद ने आरोप लगाया है राहुल शराब के नशे में मेरी पुत्री की आए दिन पिटाई करता था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं हुआ। थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा कायम किया जाएगा।




























































Leave a comment