Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिला की हत्या घर से डेढ़ किलोमीटर दूर पुल के बीचो बीच पड़ी थी लाश : आजमगढ़

आजमगढ़। कल शाम चार बजे घर से बाजार जाने के लिए निकली महिला एलआईसी एजेंट की हत्याकर लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। रविवार की सुबह महिला की लाश घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तरवां थाना क्षेत्र के भवरपुर पुल के बीचोबीच पड़ी थी। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
मृत महिला सीमा देवी 35 पत्नी रमाशंकर गोंड़ थी। वह मेहनाजपुर थाने के मऊपरासिन गांव की रहने वाली थी। दो बटा और एक बेटी की मां सीमा एलआईसी की एजेंट थी। वह घर पर बच्चों के साथ रहती थी। जबकि पति कानपुर में रहकर नौकरी करता है। शनिवार की शाम चार बजे सीमा घर से बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। बच्चे तलाश कर ही रहे थे कि दूसरे दिन रविवार की सुबह उसकी लाश मिली।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh