देर रात तक पोस्टर उतारो कार्यक्रम चला
जौनपर : जनपद में देर रात तक पोस्टर उतारो कार्यक्रम चलता रहा। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव-2022 के तिथियों की घोषणा की गयी। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी । चुनाव आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, अजय साहनी के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/ प्र0नि0/थानाध्यक्ष/चौ0प्र0 द्वारा टीम गठित कर अपने-2 क्षेत्र के सार्वजनिक, निजी व अन्य स्थानों से राजनैतिक बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि राजस्व कर्मियों के सहयोग से हटवाये गये , इसी क्रम में उपजिलाधिकारी केराकत व क्षेत्राधिकारी केराकत , श्री शुभम तोदी द्वारा बाइक पर सम्पूर्ण क्षेत्र में भ्रमण कर आदर्श आचार संहिता का पालन कराया गया तथा सर्किल केराकत में सभी बैनर/पोस्टर उतरवाया गया।




























































Leave a comment