समाधनदिवस पर दिखा कोविड19 गाइडलाइंस का असर
निज़ामाबाद आज़मगढ़ : निज़ामाबाद थाना परिसर में कोविड ओमिक्रान के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन के नियमो का पालन करते हुए आज थाना समाधान दिवस मनाया गया थाना समाधान दिवस पर क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह और निज़ामाबाद थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय उपस्थित रहे इस समाधान दिवस पर 8 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 7 राजस्व संबंधित और 1पुलिस संबंधित थे थाना समाधान दिवस पर आई हुई क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह और उपजिलाधिकारी ने बढ़ते कोविड संक्रमण के तहत निज़ामाबाद सब्जी मंडी में काफी भीड़ होने के कारण सब्जी मंडी पहुँचकर कच्ची सब्जियों को अलग राहुल जू0 स्कूल के प्रांगण में बेचने का निर्देश दिए
जिससे भीड़ कम हो और लोगों में संक्रमण का खतरा कम रहे सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं को भी इन अधिकारियों ने सख्त हिदायत भी दिए कि मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करें समाधान दिवस पर पड़े शिकायती पत्रों को क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने जनता की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहे कि भूमि विवाद के मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पक्षों को सुनकर भूमि विवाद के मामलों का निस्तारण करें भूमि विवाद के मामलों का निस्तारण पुलिस टीम और राजस्व टीम बनाकर मौके पर जाकर समस्या का निदान करें उपस्थित राजस्व निरीक्षकों को क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह ने कहाकि आप लोग अपनी लिस्ट बनाकर हमे उपलब्ध कराए जिससे हमें जरूरत पर आप लोगो से संपर्क साधने में आसानी हो राजस्व कर्मियो लेखपाल, पुलिस कर्मियों को थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने कहाकि जनता की समस्याओं का निदान कराना हमारा दायित्व है इसलिए आप लोग जनता की समस्याओं को सुने तुरंत निदान कराने की कोशिश करे हमारी जहाँ भी आवश्यक्ता पड़े हम तुरंत सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह,उपजिलाधिकारी निज़ामाबाद, थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय,उपनिरीक्षक पवन शुक्ला, उपनिरीक्षक शमसाद अली उपनिरीक्षक अशोकदत्त त्रिपाठी,का0सुमित,का0नीरज,आशुतोष, आशीष सिंह, राजस्व निरीक्षक रामशरीक,जयप्रकाश,लेखपाल अजय श्रीवास्तव, बृजकिशोर यादव,रामनरायन यादव,मानिक चंद,विक्रांत सिंह,श्रद्धा अस्थाना,सुनीता रानी आदि लोग उपस्थित रहे।




























































Leave a comment