महराजगंज थाना की पुलिस ने आचार संहिता का हो रहे उल्लंघन का लिया संज्ञान
महराजगंज आजमगढ़ : महराजगंज थाना की पुलिस ने आचार संहिता का हो रहे उल्लंघन का लिया संज्ञान ।आगामी विधानसभा चुनाव को नजदीक आते ही हर विधानसभा क्षेत्रों में सरगर्मियां तेज हो गई है । आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने भी आचार संहिता लागू कर दिया है और पुलिस प्रशासन को कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है वही विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हर छोटे से बड़े चट्टी चौराहों पर छोटे बड़े नेताओं ने अपनी प्रचार प्रसार हेतु बैनर पोस्टर काफी मात्राओं में जगह जगह लगा दिया गया था जो आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा था इसका संज्ञान लेते हुए महराजगंज थाना की पुलिस टीम ने शनिवार शाम को महराजगंज नगर पंचायत में अभियान चलाकर बैनर पोस्टरों को उतरवाया और लोगों को दिशा निर्देश दिया कि अगर कोई बैनर पोस्टर लगाता है उसके ऊपर विधिक कानूनी कारवाई की जाएगी । वहीं थानाध्यक्ष महराजगंज हीरेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगा दी गई है जिसका आप लोग पालन करें अन्यथा दोषी पाए जाने पर कानूनी कारवाई
सुनिश्चित की जाएगी । वही बैनर पोस्टर अचानक उतरवाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा । इस अवसर पर महराजगंज कोतवाली प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह व मय हमराही फोर्स व नगर पंचायत वरिष्ठ लिपिक मनोज कुमार सिंह , अधिशासी अधिकारी गुंजन कुमार , मनोज श्रीवास्तव , रामजतन यादव , देव उपाध्याय , महेश यादव , सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी व सफाई कर्मचारी व राजस्व कर्मी उपस्थित रहे ।




























































Leave a comment