अकुशल प्रबंधन व लापरवाही से जूझ रहा है कुड़वा ग्राम पंचायत में अवस्थित बृहद गौशाला
मऊ : रतनपुरा विकास खंड के कुडवा ग्राम पंचायत में अवस्थित बृहद गोशाला में बदइंतजामी का शिकार हो गया है आलम यह है कि यहां पशुओं के लिए हरे चारे और भूसे का इंतजाम ही नहीं है। सिर्फ पुआल को काट कर पशुओं को खिलाया जा रहा है जिसके चलते पशु बीमार हो रहे हैं बीमार पशुओं का ठीक से इलाज भी नहीं किया जा रहा है। शनिवार को गौशाला में तीन पशुओं की तबीयत ख़राब चल रही है, जिसमें एक बछड़ा और दो गाय जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। जिसमें न तो डाक्टर और ना ही कर्मचारी हैं। वहां केवल एक गार्ड थे, जिसमें 86 पशुओं की जिम्मेदारी उन्हीं को सौंपी गई हैं।
रतनपुरा ब्लाक के कुडवा मे बनवाए गए गोआश्रय में 86 गोवंश हैं। इनकी देख रेख और खिलाने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। समय-समय पर बीमार पशुओं के इलाज के लिए पशु चिकित्सक की तैनाती गहनी राजकीय पशु हॉस्पिटल से संबद्ध किया गया है। कड़ाके की ठंड ठिठुरे हुए थे। भूसा की जगह पुआल काट के खिलाया जा रहा है। हरा चारा का कोई प्रबंध नहीं है। पशुओं के इलाज के लिए डॉक्टर की टीम गोआश्रय पर पहुंचती ही नहीं है।



























































Leave a comment