मठ, मंदिर एवं तीर्थ स्थल भारत की आत्मा है : मुख्यमंत्री
आजमगढ़ 07 जनवरी-- मुख्यमंत्री योगी के द्वारा लखनऊ में पर्यटन विभाग की पर्यटन विकास से संबंधित रु0 642 करोड़ की 488 परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। जनपद आजमगढ़ की कुल रु0 439.61 लाख की 09 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा रु0 85.67 लाख की 05 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला तथा मा0 विधायक सगड़ी वंदना सिंह, विधायक फूलपुर पवई अरुण कांत यादव की उपस्थिति में एनआईसी के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार मा0 प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देश एवं कुशल नेतृत्व में दूर दृष्टि एवं सकारात्मक सोच के साथ पर्यटन विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यटन क्षेत्रों/तीर्थ स्थलों/मंदिरों के विकास के लिए अनेकों पर योजनाएं शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विगत 5 वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में विकास की नई गाथा गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रदेश को पर्यटन संवर्धन से संबंधित सर्वाधिक योजना का लाभ दिया गया।
पर्यटन मंत्री भारत सरकार श्री जी0 किशन रेड्डी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि मठ, मंदिर एवं तीर्थ स्थल भारत की आत्मा है, इसलिए प्रधानमंत्री जी ने इसे विकसित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग योजनाओं द्वारा अलग-अलग तीर्थ स्थलों को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने इस अवसर पर सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर एनआईसी आजमगढ़ में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला तथा मा0 विधायक सगड़ी वंदना सिंह, विधायक फूलपुर पवई अरुण कांत यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
----जि0सू0का0 आजमगढ़-07-01-2022-----



























































Leave a comment