Latest News / ताज़ातरीन खबरें

परिवार वाले शादी को राजी नहीं हुए तो प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर : चंदवक

चंदवक (जौनपुर) : चंदवक थाना क्षेत्र के चिटकों गांव स्थित महावीर मंदिर परिसर में गुरुवार की रात प्रेमी युगल ने आत्महत्या के इरादे से विषाक्त पदार्थ खा लिया। शुक्रवार की भोर में दौड़ लगाने निकले युवकों ने दोनों को अचेतावस्था में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल, जबकि किशोर को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। किशोर की जेब से हस्तलिखित पत्र मिला है।
इसमें परिजनों के शादी के लिए राजी न होने पर विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की बात लिखी हुई है। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का पड़ोसी के रिश्तेदारी के 17 वर्षीय नीरज कुमार सैनी निवासी गांव शिवरामपुर थाना मेंहनगर, जिला आजमगढ़ के साथ आते-जाते प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों छिपते-छिपाते मिलते रहे। प्यार परवान चढ़ा तो साथ जीने-मरने की कसम खाने लगे। भनक लगने पर परिजन बंदिशें लगाने लगे। दोनों ने अपने-अपने अभिभावकों से शादी कर देने की बात कही, लेकिन वे राजी नहीं हुए। गुरुवार रात दोनों घर से चुपके से निकलकर चिटकों गांव स्थित उक्त मंदिर परिसर में पहुंचे और मौत को लगे लगाने का निर्णय कर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस के मुताबिक किशोर के जेब में मिले पत्र में लिखा है कि हम दोनों अलग-अलग जातियों से हैं। आपस में प्रेम करते हैं। परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए हम दोनों साथ मरने का निर्णय लेकर विषाक्त पदार्थ खा रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh