पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ ,सत्याग्रह आन्दोलन का 152वाँ दिन
जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के 152वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा 'सत्याग्रह आन्दोलन' जारी रहा। यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित तमाम लोगों को आन्दोलन के मुख्य बिन्दुओं से अवगत कराया गया।
आन्दोलन के समर्थन में जी न्यूज के रिपोर्टर अजीत सिंह, रविशंकर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार यादव, हरीराम यादव, बच्चन यादव, प्रमोद कुमार पाण्डेय, सन्तोष कुमार, आशीष गौतम, प्रेम प्रकाश मिश्र, विनोद कुमार सिंह, अरूण यादव, विजय प्रकाश मिश्र व अन्य लोग उपस्थित रहे।



























































Leave a comment