Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दुर्गा प्रसाद यादव ने हजारों समर्थकों के साथ निकाला जन आक्रोश रैली

आजमगढ़ सदर से विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने जनाक्रोश रैली निकालकर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा करीब 4 किलोमीटर की जन आक्रोश पद यात्रा में सपाईयों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की हजारों की संख्या में उत्साहित जनसमूह के आगे बारिश की बूदें भी फीकी पड़ गयी विधायक दुर्गा प्रसाद ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्ष पूरे होने जा रहे है लेकिन सरकार द्वारा जनपद में एक भी विकास कार्य नहीं किया गया आजमगढ़ में हुए विकास कार्यों की एक-एक ईंट पर सपा सरकार का नाम लिखा हुआ उन्होंने बताया कि पूर्व की सपा सरकार द्वारा प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी गई लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मात्र 23 माह में एशिया की नम्बर एक सड़क बनी सड़क से लेकर अस्पताल तक अनेक कार्य अखिलेश सरकार में किये गये उन्होंने कहाकि जब चुनाव सामने आया तो योगी सरकार को विश्वविद्यालय की याद आई
बताते चलें कि पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का सियासी सफर 1985 से शुरू हुआ इसी वर्ष दुर्गा प्रसाद यादव जिले की सदर विधानसभा से पहली बार निर्दलीय विधानसभा पहुंचे थे जिसके बाद यह सिलसिला ही शुरू हो गया सपा नेता दुर्गा प्रसाद यादव जनता दल से 1989 व 1991 में विधायक चुने गए 1993 में दुर्गा प्रसाद यादव को हार का सामना करना पड़ा फिर समाजवादी पार्टी से लगातार 1996, 2002, 2007, 2012, 2017 लगातार निर्वाचित होते रहे 2012 से 2017 की अखिलेश सरकार ने दुर्गा प्रसाद यादव को परिवहन, स्टांप निबंधन पंजीयन व वन मंत्री बनाया सदर की यह सीट अज्ञेय मानी जाती है
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की गिनती सपा के पुराने सिपाहियों में होती है यही कारण है कि दुर्गा प्रसाद यादव के घरों पर होने वाले कार्यक्रमों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आते रहते हैं 2017 के विधानसभा चुनाव में जब पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही थी, उस समय भी दुर्गा प्रसाद यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अखिलेश मिश्र गुड्डू को 26 हजार मतों से हराया था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh