Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पशु आरोग्य मेला में 426 पशुओं का किया गया उपचार : मऊ

मऊ : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के सोफी गंज गांव में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिस में 426 पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया। पशु आरोग्य मेले में निशुल्क शल्य चिकित्सा,कृत्रिम गर्भाधान , प्राथमिक एवं आपातकालीन चिकित्सा प्रदान की गई। पशु आरोग्य मेले में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह ने सरकार द्वारा पशु पालकों के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है इसका सभी लोग लाभ उठाएं। जैसे किसान क्रेडिट कार्ड पशुपालन ,पशुधन बीमा योजना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना इत्यादि के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। श्री सिंह ने बताया कि छोटे बड़े पशुओं में आमतौर से खुर पका मुंह पका गला घोटू आदि जैसी जानलेवा बीमारियां होती हैं। इसकी रोकथाम बचाव के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है यदि समय रहते पशुओं को इलाज किया गया तो पशु की जान बचाई जा सकती है। मेले में पशुओं के लिए कीड़ी, किलनी आदि की दवाएं निशुल्क वितरित की गई और चिकित्सक द्वारा उन्हें घरेलू उपचार भी बताए गए। पशु आरोग्य मेले में मुख्य रूप से भाजपा नेता माधव कृष्ण त्रिपाठी, पशु चिकित्साधिकारी धौराहरा डॉ कन्हैयालाल, डॉ सीसीएस यादव फार्मासिस्ट संजीव पांडेय,श्यामसुंदर सोनकर,।अजीत कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित थे कार्यक्रम में सत्यम पांडेय, शिवम् पांडेय, राकेश पांडे रघुवंश पांडे चंद्र विजय पांडे अरविंद कुमार राम अलग राजभर, आदि लोग उपस्थित रहे|


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh