बरामदगी 02 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व गिरफ्तारी 2 नफर अभियुक्त
बिलरियागंज/ आजमगढ़ थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज ने आज दिनांक 07.01.2020 को मय फोर्स के साथ क्षेत्र , भ्रमण कर रहे थे कि अगामी विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मधनापार तिराहा पर चेकिंग कर रहे थे कि पूर्व में रवाना का0 राकेश तिवारी व का0 शशि प्रकाश सिंह मिले जिनसे अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में बातचीत की जा रही थी कि मुखबिर खास सूचना मिली की अण्डाखोर तिराहे पर दो व्यक्ति खड़े हैं जिनके पास अवैध तमंचा हैं कही जाने के फिराक मे साधन का इन्तजार कर रहे हैं इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष मुखबिर की सूचना पर मधनापार तिराहा से प्रस्थान कर अण्डाखोर तिराहे से कुछ दूर पहुँचे कि मुखबिर खास ने अण्डाखोर तिराहे के पास चाय के दुकान के सामने खड़े दोनो व्यक्तियो के तरफ इशारा करके हट बढ गया कि हम पुलिस वालो द्वारा अचानक दोनो व्यक्तियो के पास पहुँचे कि हम पुलिस वालो को देखकर दोनो व्यक्ति हटने बढने लगे कि पुलिस बल द्वारा घेर मार कर दोनो व्यक्तियो को पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्तियो से बारी बारी नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले ने अपना नाम हरिकेश यादव पुत्र दुखन्ती यादव निवासी ग्राम बक्सनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिसके जामा तलाशी में पहने हुए पैंट से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा दूसरे ने अपना नाम राज विश्वकर्मा पुत्र रामदुलारे विश्वकर्मा निवासी ग्राम सुन्दर सराय बल्लो थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी ली गई तो उसके पहने हुए पैंट से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । पकड़े गये व्यक्तियों से तमंचा रखने के सम्बन्ध में अधिकार पत्र मांगा गया तो अपनी गलती की माँफी मांगते हुए बता रहे हैं कि साहब यह तमंचा हम लोग अपने-अपने शौक हेतु रखे है । पकड़े गये व्यक्तियों का जुर्म अन्तर्गत धारा 3/25 शस्त्र अधि0 के अपराध पाकर बताकर समय करीब 06.15AM बजे विधि अनुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । बरामद शुदा तमंचा कारतूस को दो अलग-अलग पारदर्शी डिब्बे में रखकर सेलो टेप लगाकर सील कर सर्वमुहर कर नमूना मुहर तैयार किया गया व गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त गण के परिजनों को दी गयी ।
अभियुक्त का नाम व पता
1. हरिकेश यादव पुत्र दुखन्ती यादव निवासी ग्राम बक्सनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. राज विश्वकर्मा पुत्र रामदुलारे विश्वकर्मा निवासी ग्राम सुन्दर सराय बल्लो थाना जीयनपुर, आजमगढ़ ।
बरामदगी-
• अवैध 02 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
• मु0अ0सं0 02/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज बनाम हरिकेश यादव पुत्र दुखन्ती यादव निवासी ग्राम बक्सनपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़
• मु0अ0सं0 03/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बनाम राज विश्वकर्मा पुत्र रामदुलारे विश्वकर्मा निवासी ग्राम सुन्दर सराय बल्लो थाना जीयनपुर गिरफ्तारी अण्डाखोर तिराहा।



























































Leave a comment