Latest News / ताज़ातरीन खबरें

किसानों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने खड़े किये हाथ धान की खरीददारी न होने से नाराज थे किसान एसडीएम के आश्वासन के बाद खुला रास्ता

आजमगढ़। धान की खरीददारी न होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को खरिहानी मार्ग स्थित गुरेहथा गांव के समीप धान लदे ट्रैक्टर ट्राली लेकर भीगते हुए किसानों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जाम को हटाना चाही लेकिन किसान नहीं माने। दो घंटे बाद पहुंचे उप जिलाधिकारी मेंहनगर ने गांव में ही क्रय केन्द्र खोलकर धान खरीदे जाने का आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त हुआ। सिंहपुर में कोऑपरेटिव का धान क्रय केन्द्र खुला है। जिसमें क्षेत्र के किसान धान ले जाकर बेच रहे है। क्षेत्र के गुरेहथा गांव के रहने वाले किसान अरविन्द सिंह, सर्वेश सिंह, सत्यवीर सिंह, विनय सिंह, दीपक, अनिल रावत, दुर्गेश, संजय पांडेय, बलेन्दर दूबे, बबलू वर्मा, बलवन्त दूबे, पियूष सिंह, नन्दलाल, प्रदीप आदि किसानों ने क्रय केन्द्र के सचिव पर आरोप लगाते हुए कहाकि केन्द्र पर प्रत्येक गांव से धान की खरीददारी की जा रही है लेकिन गुरेहथा के किसानों की धान सचिव लेने से इंकार कर रहे है। सचिव की मनमानी के चलते किसानों का धान बरसात के चलते भीग रहा है। शुक्रवार को नाराज ग्रामीणों ने अपने टै्रक्टर ट्राली पर धान लादकर मुख्य मार्ग पर पहुंचे और आजमगढ़-खरिहानी मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर मौके पर मेंहनगर पुलिस पहुंची। किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान एसडीएम को बुलाने पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मेंहनगर ने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होने आश्वासन दिया कि गुरेहथा गांव में ही क्रय केन्द्र खोलकर मंगलवार से किसानों के धान की खरीददारी की जायेगी। क्रय केन्द्र खोलने के लिए उन्होने जमींन का निरीक्षण भी किया। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh