गुरु की गरिमा को किया शर्मसार बालिका विद्यालय में नाबालिग छात्रा से अध्यापक ने किया छेड़छाड़
खुटहन जौनपुर ।खुटहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरा के पाही पर बालिका विद्यालय में अध्यापक के द्वारा नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का ऑडियो अध्यापक व प्रधान का वायरल होने से हड़कंप मच गया । अध्यापक और ग्राम प्रधान के बीच ऑडियो बातचीत में छात्रा का नाम कल्पनिक मंजू बताया गया । उक्त बालिका विद्यालय में छात्रा पढ़ रही थी ।अध्यापक ने छात्रा के साथ जबरदस्ती ढंग से छेड़छाड़ करने लगा, वही विद्यालय के ही अध्यापक छेड़छाड़ करने वाले अध्यापक को बचाने में लगे हुए हैं । ग्राम प्रधान और बालिका विद्यालय के अध्यापक के द्वारा बातचीत करने का ऑडियो वायरल सामने आया है । ऑडियो के माध्यम से यह पता चला कि बालिका विद्यालय के अध्यापक छात्रा के साथ जबरजस्ती छेड़छाड़ करने का मामला छुपाने के प्रयास में लगे हुए हैं। स्कूल के अध्यापक और ग्राम सभा प्रधान के बीच बातचीत करने पर अध्यापक ने ग्राम प्रधान से कहा कि यह मामला किसी भी प्रकार से उठना नहीं चाहिए और इसको छुपा लिया जाए जिससे हुए छेड़छाड़ का पर्दाफाश ना हो और अध्यापक की गरिमा बची रहे ऑडियो वायरल होने की वजह से यह मामला संज्ञान में होता चला जा रहा है । और वही अभी तक उस अध्यापक के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई । और कार्यवाही ना होने से आरोपित अध्यापक का मनोबल बढ़ा हुआ दिख रहा है अगर ऐसे ही स्कूल के अध्यापक अपनी गरिमा को ताक पर रखकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करेंगे तो आम जनमानस किस प्रकार से अपने छात्रा को स्कूल में दाखिला दिलाएंगे । वहीं मौजूदा सरकार भी महिला सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े दावे करती है जो कि फेल नजर आ रहा है अब देखना यह है कि ऐसे अध्यापकों पर सरकार किस तरह से नकेल करती है।ऑडियो को गोपनीयता के लिए जीजीएस न्यूज़ 24 ने सुरक्षित रखा ।



























































Leave a comment