Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दर्जनों शौचालय और पंचायत भवन का निरीक्षण : आजमगढ़

आजमगढ़ मंडल के उपनिदेशक पंचायती राज रामजीवन ने गुरुवार को हरैया ब्लाक के नवनिर्मित दर्जनों पंचायत भवन और शौचालयों का निरीक्षण किया। निर्माण में लगे सामानों के गुणवत्ता की परख की। सफाई में लगे कर्मचारियों की लापरवाही पर एडीओ पंचायत को हिदायत दी। गंदगी से नाराज बनकटा ग्राम सभा के सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपनिदेशक पंचायती राज रामजीयावन ने विकासखंड हरैया की ग्राम सभा बनकटा,बनावे, मऊ कुतुबपुर और मनिकाडीह नवनिर्मितमे शौचालय और पंचायत भवन का निरीक्षण किया। भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जानकारी ली। पंचायत भवन और शौचालय में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बनकटा के सफाई कर्मी इजहारुल हक पर कार्रवाई करने के लिए एडीओ पंचायत निर्देशित किया । बनकटा,बनावे और मऊ कुतुबपुर में कार्यरत कर्मचारियों को वह भी साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उपनिदेशक ने कहा कि पंचायत भवन पर प्रतिदिन उपस्थित होकर पंचायत सहायक जनता की समस्याओं को सुनें और उससे उच्चाधिकारियों को सूचित करें ताकि छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन भवन के संसाधनों कंप्यूटर, प्रिंटर कुर्सी ,मेज सक्रिय एवं सिस्टम से रखें। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत ओंकार नाथ मिश्रा,ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी, सफाई कर्मी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh