Latest News / ताज़ातरीन खबरें

208 छात्र/छात्राओं को मिला टैबलेट-स्मार्टफोन :आजमगढ़

आजमगढ़ : प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण हेतु टैबलेट, स्मार्ट फोन वितरण योजना के अन्तर्गत शासन के मंशा के अनुरूप सावित्री बाई फुले राजकीय पालीटेक्निक आजमगढ़ के प्रांगण में टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण योजना के तहत संस्था के चयनित 208 छात्र/छात्राओं को मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार मिश्र, (सदस्य प्रदेश कार्यकारणी भाजपा) एवं संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से निःशुल्क वितरित किया गया। छात्र/छात्रा में टैबलेट प्राप्त होने के उपरान्त खुशी की लहर दौड़ पड़ी तथा अपने को गौरान्वित महसूस किया। अखिलेश मिश्र, ने कहा आज के युवा (तकनीकी छात्र ) देश के भविष्य, एवं समाज के दर्पण है। इस अवसर पर संस्था के मुखिया प्रधानाचार्य, श्री इफ्तेखार अहमद, ने मुख्य अतिथि को बुके भेट कर स्वागत किया। और कहा कि प्रशिक्षण हेतु तकनीकी छात्रों हेतु टैबलेट अत्यन्त लाभकारी सावित होगा तथा आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र/छात्रा भी मुख्य धारा में सम्लित हो सकें गें। इस मौके पर, संस्था के समस्त स्टाफ सहित संस्था के अन्य छात्र/छात्रएं उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh