Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिवपुर बेलवां निवासी असिस्टेंट एडीएम ऑफिसर शंभूनाथ का हृदय गति रुकने से तैनाती स्थल अरुणाचल प्रदेश के जनपद रोइंग में मौत , खबर लगते ही घर पर मचा कोहराम

जौनपुर-मड़ियाहूं ।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुर बेलवां निवासी असिस्टेंट एडीएम ऑफिसर शंभूनाथ का हृदय गति रुकने से तैनाती स्थल अरुणाचल प्रदेश के जनपद रोइंग में मौत हो गई । मौत की खबर लगते ही घर पर कोहराम मच गया ।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शंभू नाथ पुत्र बंशीधर अरुणाचल प्रदेश के रोइंग में असिस्टेंट एडीएम ऑफिसर के पद पर तैनात थे बीते 3 जनवरी को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर गवर्नमेंट हॉस्पिटल रोइंग में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया उनका शव गुरुवार की भोर में घर पहुंचा जहां पर सुबह आठ बजे पुलिस लाइन से पहुंचे गारद के जवानों ने सलामी दी मौके पर स्थानीय स्तर के अधिकारि सी ओ सन्त प्रसाद उपाध्याय ,कोतवाल अशेषनाथ सिंह ,नायब तहसीलदार संतोष कुमार ने शव पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सलामी के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी चले गए शंभू नाथ ने अपने पीछे पत्नी सविता देवी पुत्र विकास रत्न गौतम, प्रकाश रत्न गौतम व एक पुत्री सुप्रिया गौतम को छोड़ गए हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh