Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार मोटरसाइकिल और साइकिल में मारी टक्कर,दो की मौत दर्जनों घायल

मऊ --दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद में गुरुवार की शाम चार बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार, मोटरसाइकिल एवं साइकिल में टक्कर मार दी। जिसके कारण मौके पर ही दो की मौत हो गई जबकि दर्जन भर गम्भीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में भर्ती कराया गया है।प्राप्त सूचना के अनुसार दोहरीघाट डिपो की बस यूपी 50 एटी 8049 वर्कसाप से चेक करने के लिए निकाली गई थी। तेज गति के चलते इब्राहिमाबाद के पास बस चालक ने नियंत्रण खो दिया तथा दो लोगों की जीवन लीला समाप्त कर मौत के घाट उतार दिया साथ ही आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए
दोहरीघाट थाना अंतर्गत इब्राहिमाबाद में बृहस्पतिवार को 4:00 बजे के लगभग दोहरीघाट की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही दोहरीघाट की डिपो यूपी 50 , ए टी 8049 सामने की तरफ से आ रही हौंडा सिटी कार से दोहरीघाट की तरफ से दवा के लिए जा रहे हैं सी आर आई बाढ़ निवासी कपिल देव राय अपने पत्नी मीरा राय को इलाज कराने के लिए दोहरीघाट जा रहे थे तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मारी बस की टक्कर के कारण उनकी गाड़ी बगल में रखी दुकान में जा भिड़ी वही रोडवेज की बस बेकाबू होकर साइकिल से अपने घर जा रहे हैं समीर पुत्र रोहित उम्र 10 वर्ष उसके चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई 50 वर्षीय अधेड़ मोटरसाइकिल सवार उसके चपेट में आ गया जिसके भी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई अनूप विश्वकर्मा पुत्र अनिल विश्वकर्मा उम्र उम्र 23 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया, चांदपुरा निवासी रामपुर धनौली निवासी वैभव पुत्र अखिलेश व उम्र 22 वर्ष मुलायम पुत्र नंदा उम्र 18 वर्ष ग्राम इब्राहिमाबाद पैर टूट गया राम वही दो लोगों का अभी नाम पता नहीं चल पाया है |
लोगों में आक्रोश है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh