Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तीन जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला , आजमगढ़ के डीएम राजेश कुमार काे मुख्य सचिव का स्टाफ अफसर ,जबकि आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी बने

आजमगढ़ : सरकार ने चुनाव आचार संहिता लगने के ठीक पहले मंडल के तीनों जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है। आदेश के क्रम में आजमगढ़ के डीएम राजेश कुमार काे मुख्य सचिव का स्टाफ अफसर बनाया गया, जबकि वहां इसी पद पर तैनात रहे अमृत त्रिपाठी को आजमगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा डीएम बलिया अदिति सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्य कर तो मऊ के जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल को विशेष सचिव नगर विकास मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत द्वितीय के पद पर भेजा गया है। दोनों जिलों में क्रमश: इंद्र विक्रम सिंह व अरुण कुमार को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इंद्र विक्रम सिंह शाहजहांपुर तो अरुण कुमार अमेठी में जिलाधिकारी थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh