सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा................................
आजमगढ़ 05 जनवरी-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अनिल कुमार मिश्र ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2022 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान तैयार की गयी 343-अतरौलिया, 344-गोपालपुर, 345-सगड़ी, 346-मुबारकपुर, 347-आजमगढ़, 348-निजामाबाद, 349-फूलपुर पवई, 350-दीदारगंज, 351-लालगंज (अ0जा0) एवं 352-मेंहनगर (अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक- 05 जनवरी 2022 को सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा कर दिया गया है। प्रकाशन के दौरान एक सप्ताह की अवधि के लिए उक्त निर्वाचक नामावलियों पदाभिहित स्थलों पर, सम्बन्धित बीएलओ के पास, मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय (तहसील) एवं जिला निर्वाचन कार्यालय आजमगढ़ में जन सामान्य के लिए निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी।
उन्होने जनपद के समस्त जन सामान्य से अपेक्षा किया है कि उक्त अवधि में अपने मतदेय स्थल से सम्बन्धित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर संतुष्ट हो लें कि आपका नाम विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में पंजीकृत है।



























































Leave a comment