Latest News / ताज़ातरीन खबरें

साइबर जागरुकता कार्यक्रम में लोगों को हो रही साइबर क्राइम के बारें में विस्तृत जानकारी - जौनपुर

जौनपुर: पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस के आदेशानुसार चलाए जा रहे साइबर जागरूकता दिवस के क्रम में श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,जौनपुर के निर्देशन में थाना कोतवाली पर साइबर जागरूक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर, डॉ संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, गौरव कुमार एवं साइबर क्राइम जौनपुर के का0 ओम प्रकाश जायसवाल द्वारा साइबर जागरुकता कार्यक्रम में लोगों को हो रही साइबर क्राइम के बारें में विस्तृत जानकारी की दी गयी एवं उससे बचाव व सर्तक रहने हेतु सुझाव दिये गये, उक्त कार्यशाला में जनपद के व्यापारी बंधु ,कामगार, ऑटो चालक, रिक्शा चालक एवं कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक सहित समस्त चौकी इंचार्ज व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इसी क्रम में साइबर हेल्प डेस्क का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ नोडल अधिकारी साइबर क्राइम, डॉ संजय कुमार द्वारा थाना कोतवाली पर किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh