आज़मगढ़ पीआरडब्ल्यू एसोसिएशन की प्रशासनिक कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर लगा रक्तदान शिविर
आजमगढ़ पब्लिक रिसर्च बिंग एसोसिएशन इंडिया डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा संचालित एक संस्था है। जो भारतीय नागरिक विशेषकर गरीब, पिछड़े ,शोषित जो सरकार की योजनाओं से वंचित हैं। पब्लिक रिसर्च विंग एसोसिएशन से नागरिकों के बारे में वास्तविक जानकारी इकट्ठा कर उनके उत्थान व अधिकारियों को दिलाने के लिए न्यूज़ चैनल ,न्यूज़ पेपर, न्यूज़ पत्रिका आदि के माध्यम से उनकी आवाज को उठाने का कार्य करता है ।साथ ही संस्था द्वारा ऐसे नागरिकों की वास्तविक स्थिति व उनके उत्थान हेतु सुझाव व शिकायत संबंधित विभाग आयोग व सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है। ताकि सरकार व आयोग लोगों को उनका अधिकार दिला सके ।पब्लिक रिसर्च बिंग एसोसिएशन के प्रशासनिक कार्यालय रैदोपर में पत्रकारों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।इस मौके पर तमाम न्यूज़ चैनल,न्यूज़पेपर, व पत्रिका के पत्रकार इकट्ठा हुए। जिसमें से लगभग 21 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें मुख्य रूप से ज्ञान शिखा के ब्यूरो प्रमुख जितेंद्र मौर्य, नरेंद्र प्रसाद यादव, विनोद शर्मा आदि लोगों ने रक्तदान किया। सूत्र इंद्रराज़ यादव



























































Leave a comment