सहारनपुर से मार्टिनगंज अग्निशमन केंद्र का उद्घाटन
मार्टिनगंज/आजमगढ़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सुरहन गांव में चार करोड़ एक लाख 66 हजार में बना अग्निशमन केंद्र का मुख्यमंत्री द्वारा सहारनपुर से मंगलवार को वर्चुअल उद्घाटन करीब 3:30 बजे हुआ इस अवसर पर पुलिस कप्तान अनुराग आर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे इसके अलावा ग्रामीण एसपी सिद्धार्थ व एसडीएम मार्टिनगंज अनिल कुमार चतुर्वेदी अन्य पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे बता दें कि तहसील क्षेत्र के लगभग 209 गांव इस दो यूनिट का बना अग्निशमन केंद्र आग लगने के बाद बुझाने में काम आएगा मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडे ने बताया कि इस अग्निशमन केंद्र पर 6 फायरमैन एक लीडिंग फायरमैन एक चालक व एक अग्निशमन वाहन के साथ यह व्यवस्था शुरू की जा रही है किसी भी कारण से लगी आग जोकि लोगों का नुकसान कर सकती है उसे बचाने के लिए यह अग्निशमन लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया है इस दशा में 101 पर कॉल करके इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है वहीं पर दूसरे क्षेत्रों में भी आग लगने पर वह भी यही का सहारा ले सकते हैं वहीं पर इस अग्निशमन केंद्र पर 24 घंटे कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे इस मौके पर राजस्व टीम भी मौजूद थी इसके अलावा जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस वर्चुअल उद्घाटन का गवाह बने जिसमें भाजपा के नेता डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह रामस्वारथ राजभर जयप्रकाश जयसवाल सचिन सिंह विकास राय एडवोकेट उमेश सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे



























































Leave a comment