पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 149वाँ दिन : JAUNPUR
जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के 149वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा 'सत्याग्रह आन्दोलन' जारी रहा। यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित तमाम लोगों को आन्दोलन के मुख्य बिन्दुओं से अवगत कराया गया।
आन्दोलन के समर्थन में अनिल दूबे 'आजाद', जयहिन्द साहू, सुजीत यादव, रामजीत निगम, रमाशंकर यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, विनोद कुमार सिंह, अरूण यादव, विजय प्रकाश मिश्र, असलम परवेज खान, चन्द्रमणि पाण्डेय, सन्तोष कुमार, विकास शुक्ला, चन्द्रिका प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद साहू, साहबलाल यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे।



























































Leave a comment