Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मधुमक्खियों ने हमला बोलकर एक बृद्ध की ली जान, तीन को किया जख्मी


जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में मधुमक्खियों ने धावा बोलकर एक बृद्ध की जान ले लिया तथा तीन युवकों समेत कई मवेशियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया । इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार आज करीब डेढ़ बजे उक्त गांव के निवासी द्वारिका प्रसाद यादव 70 वर्ष घर के बाहर धूप ले रहे थे उसी समय मधुमक्खियों का झुंड उन पर हमला बोल दिया , वे जान बचाने के लिए शोर मचाया तो बचाने के लिए चंदन यादव , शुभम तथा बृद्ध राजेश यादव उर्फ भुलई मौके पर पहुंचे तो मधुमक्खियों का झुंड इन पर भी हमला कर दी, इस वारदात में द्वारिका की मौके पर ही मौत गई तथा तीनो युवक समेत कई मवेशी जख्मी हो गई ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh