Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्व किरन श्रीवास्तव को दी गयी श्रद्धांजलि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा शोक सभा आयोजित

शाहगंज /जौनपुर-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शाहगंज द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। आयोजन महामंत्री विवेक अस्थाना के आवास पर आयोजित हुआ।
सभा में पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी व कायस्थ समाज के लिए विभिन्न कार्य करने वाली स्व किरन श्रीवास्तव को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कायस्थ समाज के हितों के साथ साथ समाज कैसे अच्छा बने इसके लिए चर्चा की गई।
इस दौरान प्रमुख रूप से महिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा अस्थाना, अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सुधांशु, संतोष अस्थाना, स्वतंत्र श्रीवास्तव, अजय अस्थाना, अतुल श्रीवास्तव, अशोक अस्थाना, अनूप श्रीवास्तव, राधा रमण अस्थाना, नीरज अस्थाना, राकेश श्रीवास्तव (बच्चू लाल), मोनू अस्थाना आदि मौजूद रहे l अंत मे महासभा के अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने सभी चित्रांश बंधुओं का आभार व्यक्त किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh