Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरयू मां की सौगंध हमने जो चाहा है सब पाया है और जो चाहूँगा वही होगा- एके शर्मा विक्ट्री इंटर कालेज के मैदान मे हुए जनसंवाद कार्यक्रम मे उमड़ी भीड़

मऊ ; विधान परिषद सदस्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा यह मात्र बलिया आजमगढ का कार्यक्रम नही है यह पुरे प्रदेश का जनसंवाद का कार्यक्रम है जैसा दोहरीघाट मैने बचपन मे देखा था वही आज भी दिख रही है कोई विकास नही दिख रहा है पिछली सरकारो ने पुरा बर्बाद कर दिया इस क्षेत्र को हम जहां 75 साल पहले थे हम वही आज भी खड़े थे ढाई दशक मे जो सरकारे रही सबने अपने जेबे गरम की पूर्वांचल मे अंधेरा है विकास नही जो विकास होना चाहिए था वो विकास नही हुआ, माना कि अंधेरा घना है मगर दिया जलाना कहा मना है।आपके आशाओ पर हम पानी नहीं फिरने देंगे यह जो जनसभा है यह मात्र दस दिन की सभा है आज कल्पनाथ राय जी जयंती है वो इस जिले के प्राण वायु थे उन्होने जो विकास का बीज बोया था अब हमारी भी तुलना उनसे होने लगी है 14 जनवरी को भाजपा मे शामिल हुआ 5 फरवरी को विधान परिषद सदस्य बना अब तक हमने 5-सौ करोड़ रूपये की योजना लाया हूं जगह जगह कार्यो का शिलान्यास लोकार्पण चल रहा है।कोराना से बचने की सलाह देते हुए कहा कि इस समय जाति का वायरस चल रहा है इससे बच के रहियेगा समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा किजो भी खाली प्लाट है वो हमारा है ऐसा समाजवाद कही आपने पढा है यह है समाजवाद की समाजवादी पार्टी है जिसने पढाई की इतनी व्यवस्था गिरा दी हो जो एक जाति के उत्थान की बात करती हो क्या ऐसा समाजवाद आपको चाहिए जिसने प्रेम कि शिक्षा व्यवस्था गिरा दी जितते है आजमगढ से विकास होता है इटावा मे क्या ऐसी सरकार आपको चाहिए माफीयाओ का खतरनाक वायरस इस प्रदेश मे चलता है जो ठेके के नाम हमारी सारी योजनाओ को गटक जाते है मुझे निधि का कमीशन नही चाहिए आप ऐसा रोड बनाओ ऐसा विद्यालय बनाओ जो रोड माडल बने जिन ठेकेदारो ने इंजिनियरो ने बेईमानी की वो बहुत कष्ट भोग रहे है मोदी जी का आह्वान है कि आप आत्मबल पैदा करो जिस तरह मोदी जी मंदिर निर्माण का सपना साकार किया उसी तरह हम राम राज्य का सपना साकार करेंगे विनटोलिया गांव के कटान रोकने के लिये हमने कटान रोधी कार्य के लिये धन स्वीकृत कराया है मुझे आपके की पीड़ा हमे खिंच लाई है सरयू माता की सौगंध खाकर कहता हू कि जो मैने चाहा है वह पुरा हुआ है आप की दुआ जरूर पुरी होगी पूर्वाचल का विकास होगा विधान परिषद सदस्य दिनेश सिह ने कहा कि पुरे प्रदेश मे शर्मा के नेतृत्व की बयार बह रही आज उमड़ा जनसैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि शर्मा जी के प्रति कितनी दिवानगी है भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि विकास के सपनो का ताना बाना बुना जायेगा जिसके लिये जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ है पुर्व की सरकारो ने इस प्रदेश को बर्बाद कर डाला है आज शर्मा जी ने पूर्वांचल के विकास का जो खाका खिचा है वो बधाई के पात्र है ।
बरहज विधायक सुरेश तिवारी एके शर्मा के नेतृत्व मे हम 350 पार करेगे तथा शर्मा जी को मुख्यमंत्री बनायेगे
प्रयाग से आनंद शंकर सिंह गुजरात का माडल अब प्रदेश का माडल बनेगा सम्यक विकास की धारणा के रूप मे एके शर्मा को प्रदेश मे उतारा गया है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि आज जो पूर्वांचल मे बयार बह रही है वो अरविंद शर्मा जी की देन है 2022 मे हम पूर्वांचल से अधिक सीटे जीताकर इनको मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे संचालक पूर्व राज्य मंत्री उत्पल राय इस अवसर पर भाजपा नेता विनय राय बंटी भाजपा नेता बबलू सोनकर बबलू गुप्ता अतुल शाही प्रवीण साही जिला उपाध्यक्ष संतोष राय सुरेश उपाध्याय सहित रहे लोग


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh