Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2021-22 उत्तराखंड के रुद्रपुर में संपन्न

मऊ
सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2021-22 उत्तराखंड के रुद्रपुर में संपन्न हुई। जिसमें जनपद मऊ से राशि श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिस के उपलक्ष में आज मऊ स्टेडियम पर राशि श्रीवास्तव का सम्मान समारोह किया गया ,जिसमें क्रीड़ा अधिकारी मऊ मुकेश सब्बरवाल ने राशि को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया इस अवसर पर कबड्डी कोच जैनुलाब्दीन भी उपस्थित रहे। राशि की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने राशि को बधाई दिया जिला कबड्डी एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष अलक्षेंद्र विक्रम सिंह चेयरमैन राजा ज्योति आनंद सिंह सचिव अवनीश कुमार राय कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार राय वालीबाल संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह हॉकी कोच ओमेंद्र सिंह बास्केटबॉल कोच राजीव आदि ने भी राशि को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई दिया और कहा कि भविष्य में भी हमारे बच्चे और बच्चियां राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे और जनपद तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे इस अवसर पर बच्चों ने भी राशि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh