Latest News / ताज़ातरीन खबरें

38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मचा हड़कंप

करंजाकला जौनपुर।सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के तमरसापुर गांव में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत की खबर से गांव में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस मौत की घटना में चर्चा है कि उसकी पत्नी ने ही प्रेम प्रपंच में हत्या कर दिया

जानकारी के अनुसार तमरसापुर निवासी मोहम्मद मोबीन का 38 वर्षीय पुत्र मोहम्मद गनी को आज तड़के खून से लथपथ अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इधर कुछ दिनों से उसकी पत्नी से उसकी कहासुनी अक्सर हुआ करती थी।
घटना को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं उभरे हैं वही सराय ख्वाजा थाना प्रभारी देव आनंद ने कहा कि मामला संदिग्ध है और मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी दोषी पाया जाता है उसे बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh