धान की खरीदारी समय से ना होने पर किसान आक्रोशित
मार्टिनगंज/ आजमगढ़ तहसील क्षेत्र के लसणाखुर्द में संचालित साधन सहकारी समिति पर संचालित धान क्रय केंद्र पर किसानों द्वारा समय पर धान की खरीदारी न के किए जाने व धान खरीदारी में घोर अनियमितता न बरते जानेका आरोप लगाकर हंगामा किया आक्रोशित किसानों ने दोषी केंद्र प्रभारी खिलाफ कार्रवाई ना होने पर धरना की चेतावनी दी।
तहसील क्षेत्र में किसान अपने धान की उपज को विक्रय के लेकर हाय हाय कर रहा है तहसील क्षेत्र में विकासखंड मार्टिनगंज के अंतर्गत आधा दर्जन केंद्र संचालित है लेकिन किसी भी क्रय केंद्र पर सही समय पर धान की खरीदारी नहीं हो पा रही है जिससे किसान आए दिन आक्रोशित होकर इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों सहित सक्षम अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है जहां इसको लेकर किसान आक्रोशित होता जा रहा है वही सोमवार को लसणाखुर्द में संचालित साधन सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र संचालक द्वारा विगत 1 हफ्ते से धान की खरीदारी को लेकर हीला हवाली करने वसमय से खरीदारी ना करने व खरीदारी में कटौती करने से आक्रोशित किसानों ने हंगामा कर दिया किसानों के साथ उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्योति प्रताप सिंह ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जिलाधिकारी ने शिकायत सुनने के बाद दोषी क्रय केंद्र प्रभारी खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया । इस अवसर पर किसान अमित कुमार राय काजू सिंह डब्बू सिंह ज्योति सिंह सहित दर्जनों की संख्या में किसान उपस्थित थे।



























































Leave a comment