Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बेखौफ बाइक चोरो का तांडव, भयभीत हुए अम्बारी बाज़ारवासी
अम्बारी आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अम्बारी बाजार से नए वर्ष पर फिर एक बाईक चोरी घटना सामने आई।जहाँ लोग नए साल के जश्न में डूबे थे वहीं बाईक चोरों ने अलग अंदाज में नया साल सेलिब्रेट किया । भैरवी गुप्ता पुत्र भगवती प्रसाद गुप्ता की यूनियन बैंक अम्बारी में फ़ास्ट फ़ूड की है जो कि अपनी दुकान के बगल में अपनी बाईक UP62 AU 8790 खड़ी कर रखा था, शाम के पाँच से साढ़े पाँच बजे के आस पास जरूरत पड़ने पर देखा तो बाईक नदारद थी। उस समय चौक अम्बारी में चेकिंग भी चल रही थी फिर भी बेखौफ चोरों ने बाइक उड़ा दिया ।
पीड़ित ने रविवार 02/01/2022 को अपना एफ आई आर (FIR) फूलपुर कोतवाली में दर्ज करा दिया है।
बता दें कि अभी हाल ही में 25 दिसंबर को एक और इस तरह की घटना अम्बारी बाजार से प्रकाश में आई थी ।



























































Leave a comment