Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोविड मेडिसिन किट बाँटेगी निगरानी समिति : वाराणसी

वाराणसी : कोविड के तीसरी लहर से बचाव हेतु जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विशेष पहल करते हुए शासन से वाराणसी के लिए बड़ी मात्रा में कोविड मेडिसिन मंगवाया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कोविड मेडिसिन किट के वितरण हेतु भी विशेष व्यवस्था करते हुए इसे तत्काल 819 निगरानी समिति के माध्यम से बंटवाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के 8 ब्लॉक पीएचसी में कुल 694 निगरानी समिति, शहरी क्षेत्र में 24 अर्बन पीएचसी व नगर निगम के द्वारा सभी 90 वार्ड के निगरानी समिति , रामनगर के 25 व गंगापुर के 10 निगरानी समिति के माध्यम से कोविड मेडिसिन किट वितरित होगी। इसके अतिरिक्त शहर के 7 कोविड हॉस्पिटल व रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जेल सहित 5 अन्य चिन्हित स्थान से भी यह कोविड मेडिसीन किट उपलब्ध होगी।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय राय ने बताया कि इस कोविड मेडिसिन किट में 12 वर्ष तक के आयु के बच्चों के लिए अलग अलग दवाएं उपलब्ध कराया गया है।
जन्म से 1 वर्ष तक के बच्चों हेतु मेडिसीन किट में पैरासिटामोल ड्राप, ओ आर एस, मल्टीविटामिन ड्राप है।
1 से 5 वर्ष के बच्च सिरप, ओआरएस है।
5 से 12 वर्ष के लिए पैरासिटामोल टेबलेट, आइवरमेक्टिन 6 मिग्रा, बी काम्प्लेक्स है।
वहीं 12 वर्ष से अधिक आयु हेतु अज़ीथ्रोमायसिन 500, आइवरमेक्टिन 12 मिग्रा, विटामिन डी 3, विटामिन सी, जिंक, बी कॉम्प्लेक्स व पैरासिटामोल टैबलेट उपलब्ध है।
ये सभी कोविड मेडिसिन किट आज से ही निगरानी समितियों के माध्यम से जरूरतमंदों को वितरित होना प्रारम्भ हो गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh