फ़्लैग मार्च कर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का एहसास : निज़ामाबाद
निज़ामाबाद आज़मगढ़ : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नगर वासियों के बीच सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस ने निजामाबाद में फ्लैग मार्च किया। रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निजामाबाद थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने पैदल नगर के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण किया फ्लैग मार्च की शुरुआत निजामाबाद थाने से की गई थाने से फ्लैग मार्च करते हुए पुलिस के जवान ठाकुरद्वारा चौक ,देवकी सेठ चौक होते हुए फराहाबाद चौक ,पुरानी सब्जी मंडी और पूरे नगर का परिभ्रमण किया फ्लैग मार्च के दौरान पूरे हनक के साथ पुलिस के जवानों के बूटो की धमक तथा वाहनों से निकलने वाले तेज सायरन की आवाज को सुनकर असामाजिक तत्वों ने किनारा कर लेना ही बेहतर समझा
फ्लैग मार्च को देखकर सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई फ्लैग मार्च में शामिल थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने लोगों की कौतूहलता को शांत करते हुए कहा कि घबराएं नहीं आप लोगो की सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है आप लोग भयमुक्त और निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।इस फ्लैग मार्च में निज़ामाबाद थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय,फरिहा चौकी प्रभारी ज्ञानप्रकाश तिवारी,राशिदगंज चौकी प्रभारी,उपनिरीक्षक धनंजय शुक्ला, उपनिरीक्षक पवन शुक्ला, उपनिरिक्षक अशोकदत्त त्रिपाठी,उपनिरीक्षक शमशाद अली सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे।



























































Leave a comment