उत्तरप्रदेश में कई फ़र्ज़ी कंपनिया चल रही जिसमे भारी मुनाफे का लालच देकर गरीबो के करोड़ो रूपये निवेश कराया गया-फैसल हसन तबरेज़
जौनपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज एंव शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विगत काफी वर्षो से कई फर्जी कंपनियां चल रही हैं। इन कंपनियों द्वारा कई सरकारों के कार्यकाल में समय समय पर लाखों लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया। जिसमें पर्ल एवं सहारा के नाम प्रमुख हैं। इन कंपनियों में बड़ी संख्या मे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लोगो के पैसे फसे हुए हैं। इन कंपनियों के फर्जीवाड़े की चपेट में प्रदेश के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। परंतु आज भी प्रदेश में इस प्रकार की अनेक कंपनियां चल रही हैं, जो आए दिन प्रदेश के भोले भाले लोगो की जेब पर खुले आम डाका डालकर फल फूल रहे हैं। यहां तक कि प्रदेश सरकार के पास इस फर्जीवाड़े में फसे लोगो की सूची तक नही है। प्रदेश के लोगो के साथ किए गये फर्ज़ीवाडे के कुछ बड़े मामले इस प्रकार हैं
01- पर्ल कंपनी ने पिछले 18 वर्षों में चलाए गये गोरख धंधों से प्रदेश के लोगों से लगभग 60 हजार करोड की धनराशि अवैध सामूहिक निवेश योजना सीआईएस के जरिए जुटाई।
02- सेबी के अनुसार 31 मार्च 2021 तक पर्ल कंपनी द्वारा 12.7 लाख निवेशकों से लगभग 10 हजार करोड रूपये में से केवल 438 करोड रूपये ही वापस मिल पाए हैं। अभी भी इस कंपनी में लोगों का लगभग 9500 करोड रूपये फंसा है।
03- सेबी ने निवेशकों का पैसा लौटाने में असमर्थ रहने पर दिसंबर 2015 में पीएसीए और उसके 9 प्रवर्तकों तथा निदेशकों की सारी संपति कुर्क करने के आदेश दिये थे जिसका अनुपालन अभी तक नहीं हुआ है।
04- इसी प्रकार सहारार ग्रुप ने अपनी दो कंपनियों एसआईआर ईसीएल और एसएचआईसीएल के जरिए 2.25 करोड़ निवेशकों से करीब 24 हजार करोड़ रूपये जुटाए हैं इसके बाद इन पैसों का केसे इस्तेमाल किया गया इसका रिकार्ड कहीं नही हैं।
इन निवेशकों से ज्यादातर निवेशक उत्तर प्रदेश के हैं जिन्होने बेहतर रिर्टन के लिए पर्ल और सहारा जैसी कंपनियों में निवेश किया। हाई कोर्ट, सुप्रिम कोर्ट और सेबी के दखल बावजूद अभी तक लोगों के हाथ खाली है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सरकार से अनुरोध है कि तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करके लोगों की गाढ़ी कमाई को जल्द से जल्द वापस दिलाई जाय, अन्यथा मह कांग्रेसजन लोगों की इस गम्भीर समस्य को लेकर जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ईस मौके पर राकेश सिंह 'डब्बू',आज़म ज़ैदी,विनय शुक्ला,संजय सिंह,इक़बाल, मुकेश पांडे,परवेज़ आदि मौजूद रहे



























































Leave a comment