Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महराजगंज थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी का नेक पहल गरीबों का लिया सूध

 महाराजगंज आजमगढ़ : आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने एक सराहनीय व नेक पहल का मिसाल पेश किया है । दीपावली पर्व तो सभी लोग मना रहे परंतु गरीबों के हाल का सुध लेने वाले कम ही लोग होते हैं । उसी कड़ी में महराजगंज थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने एक नेक पहल व मिसाल पेश करते हुए आज बुधवार शाम को दीपावली पर्व के पूर्व संध्या पर अपने थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव के मुसहर बस्ती में पहुंचकर बेहद गरीब तबके के लोगों में मिष्ठान व दियों सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया और उन्हें आजमगढ़ पुलिस प्रशासन के तहत दीपावली पर्व का हार्दिक बधाई दिया । गरीबों के बच्चों को उन्होंने अपनी गोद में उठाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान भर दिया और परिजनों से कहा आप लोग दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं । गरीब मुसहर बस्ती के लोग मिष्ठान व दिए आदि पाते ही उनके चेहरे खिल उठे और उन्होंने थानाध्यक्ष को ढेर सारा आशीर्वाद भी दिया उनके नेक पहल के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी का लोग भूरी- भूरी प्रशंसा कर रहे हैं ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh