Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिव ए.बी.एम. कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने भेडिया मंदिर पर चलाया स्वच्छता अभियान, किया वृक्षारोपण

अंबारी, आजमगढ़। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर शिव ए.बी.एम. कॉन्वेंट स्कूल अंबारी के छात्र-छात्राओं ने सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की। विद्यालय परिवार ने इस दिन को केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए स्थानीय भेडिया मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक श्याम बहादुर यादव मौजूद रहे। आयोजन का नेतृत्व प्रधानाचार्य लाल बहादुर यादव और उप प्रधानाचार्य जीत बहादुर यादव ने किया। सुबह छात्र-छात्राएं अनुशासित रूप से भेडिया मंदिर पहुंचे और 'स्वच्छता ही सेवा' के संकल्प के साथ पूरे मंदिर परिसर में सफाई अभियान शुरू किया। बच्चों ने अपने हाथों से कूड़ा-कचरा हटाया और परिसर को स्वच्छ बनाया। इस पहल को देखकर स्थानीय ग्रामीणों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैली।

स्वच्छता के बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किया गया। बालक वर्ग ने मंदिर प्रांगण में छायादार और औषधीय गुणों वाले चितवन के पौधे का रोपण किया, जबकि बालिका वर्ग ने पवित्र और सुगंधित हरसिंगार के पौधे लगाए। बच्चों ने पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शिवा अग्रहरी, शैलेश राव, राजेश यादव, सूर्यनाथ राव और शिक्षिकाएं वंदना मौर्य, उर्जिता यादव, शालिनी यादव, अंबिका यादव, मोनी प्रजापति, खुशबू और मुस्कान का विशेष सहयोग रहा।

समापन अवसर पर प्रबंधक श्याम बहादुर यादव ने कहा कि महापुरुषों के विचारों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रधानाचार्य लाल बहादुर यादव ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय के इस कार्य की प्रशंसा की और इसे अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणा बताया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh