मृतक सफाई कर्मी की पत्नी को डीएम ने सौंपा 40 लाख रुपये का चेक
आजमगढ़। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सैलरी अकाउंट बीमा योजना के तहत एक सफाई कर्मी के परिवार को दुर्घटना बीमा का लाभ मिला। बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में स्वर्गीय सफाई कर्मचारी धर्मेंद्र पुत्र स्वर्गीय हरगुन की पत्नी एवं आश्रिता श्रीमती राधिका को 40 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि यूनियन बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजना आकस्मिक परिस्थितियों में कर्मचारियों के परिवारों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता है।
उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने बैंक खाते को सैलरी अकाउंट में परिवर्तित कराएं, जिससे पात्रता के अनुसार अधिकतम 1.50 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, मेडिक्लेम तथा अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान जोनल हेड टी. कामेश्वर राव सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



















































Leave a comment