Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जीयनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7 मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

आजमगढ़। थाना जीयनपुर पुलिस ने गृहभेदन कर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर/1 अक्टूबर की रात जीयनपुर थाना क्षेत्र के एक मकान में अज्ञात चोर ने सीढ़ी की टीन शेड हटाकर घर में प्रवेश किया और बक्से व अटैची के ताले तोड़कर जेवरात, घड़ियां, रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया था।

पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर को उपनिरीक्षक अवधनाथ यादव मय हमराह चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मो. सैफ पुत्र मो. रज्जाक, निवासी समुन्द्रपुर, थाना जीयनपुर, उम्र करीब 19 वर्ष को बक्खोपुर से सगड़ी की ओर जाने वाले नहर मार्ग से दोपहर करीब 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 गिलेट के हार, 1 माथ बेंदी, 6 जोड़ी गिलेट के कान के झुमके, 6 हाथ घड़ियां (4 लेडिज व 2 जेन्ट्स), 1 मेकर फिक्सर नेचुरल तथा 1 एफ एंड एम परफ्यूम बरामद करने का दावा किया है।

बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

सात मुकदमों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, आरोपी मो. सैफ के खिलाफ जीयनपुर और मुबारकपुर थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh