Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दोहा-कतर से गंभीरपुर पहुंचा प्रवासी का शव, 22 वर्षों से फाइबर कंपनी में कर रहे थे नौकरी

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई बाजार स्थित रसूलपुर जयद्रथ यति निवासी वीरेंद्र कुमार यादव (52) का शव बुधवार शाम करीब सात बजे घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, वीरेंद्र कुमार पिछले 22 वर्षों से दोहा, कतर में एक फाइबर कंपनी में कार्यरत थे। करीब 20 दिन पहले अचानक तबीयत खराब होने पर कंपनी की ओर से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वीरेंद्र की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर उनके छोटे भाई प्रमोद कुमार यादव उर्फ सिंधु 20 सितंबर को कतर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक इलाज के दौरान 24 सितंबर को वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई। बुधवार शाम प्रमोद कुमार उनका शव लेकर गांव पहुंचे।

वीरेंद्र कुमार पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शव गांव पहुंचने के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh