घोसी क्षेत्र में गांधी-शास्त्री जयंती पर विभिन्न विभागों में ध्वजारोहण के साथ गूंजा स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश
तहसील, कोतवाली, नगर पंचायत में और आबकारी विभाग में हुए कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
घोसी।मऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को घोसी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। तहसील परिसर, घोसी कोतवाली और नगर पंचायत, आबकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया।
घोसी तहसील परिसर में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने एसडीएम न्यायिक सत्यप्रकाश, तहसीलदार अनीश सिंह आदि की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुलिसगार्ड ने सलामी दी।
एसडीएम ने कहा कि गांधीजी का सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश तथा शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा आज भी समाज को दिशा देती है। महापुरुषों की जयंती की सार्थकता तभी है जब उनके विचारों को अपने आचरण में उतारा जाए।
घोसी कोतवाली परिसर में सीओ सतेन्द्र भूषण तिवारी ने कोतवाल रविन्द्र नाथ राय आदि पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
सीओ सतेन्द्रभूषण तिवारी ने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को जीवन का आधार बनाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी के साथ राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्व निभाने का आह्वान किया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नगर पंचायतघोसी परिसर में भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने ईओ अनिल कुमार आदि कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया ।बाद में ईओ अनिल कुमार के साथ कर्मचारियों, सभासदों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ईओ अनिल कुमार ने कहा कि स्वच्छ नगर बनाना केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के प्रांगण में अधीक्षक डा एचके पंकज ने डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
आबकारी कार्यालय घोसी में आबकारी निरीक्षक मो अदनान खान ने कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
सभी स्थानों पर अधिकारियों, कर्मचारियों, सभासदों और पुलिसकर्मियों को स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्र की एकता-अखंडता और राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने कार्यस्थल और आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।





















































Leave a comment