छोटी गंडक नदी में दिखे दो मगरमच्छ, पुल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
देवरिया।तहसील क्षेत्र के चनुकी गांव स्थित छोटी गंडक नदी के पक्का पुल के आसपास शनिवार की सुबह दो मगरमच्छ तैरते हुए दिखाई दिए। नदी में मगरमच्छों को देखकर पुल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग काफी देर तक पुल से नदी की ओर देखते रहे और मगरमच्छों को देखने का प्रयास करते रहे।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक दिन से नदी के इस हिस्से में मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। लोगों की आहट और आवाज सुनते ही मगरमच्छ पानी में डूब जाते हैं और कुछ देर बाद दोबारा पानी की सतह पर दिखाई देते हैं। नदी में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि छोटी गंडक नदी में इस तरह मगरमच्छों के दिखाई देने से नदी के आसपास आने-जाने वाले लोगों में कौतूहल के साथ सतर्कता भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने लोगों से नदी के किनारे जाने और पानी में उतरने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

























































Leave a comment