Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जीवित्पुत्रिका व्रत पर सरयू तट पर उमड़ी महिलाओं की भीड़। सरयू में स्नान कर महिलाओं ने किया जीउत बंधन भगवान का पूजन

देवरिया।बरहज,जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) के अवसर पर शनिवार को बरहज सरयू तट  पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने सरयू तट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और संतान की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण प्रशासन की ओर से घाट पर विशेष सतर्कता बरती गई। बरहज थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा महिला पुलिसकर्मी घाट पर मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और श्रद्धालुओं से नदी के गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की।
जीवित्पुत्रिका व्रत के कारण सरयू तट पर सुबह से ही महिलाओं की आवाजाही बनी रही। पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh