Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जान से मारने की नीयत से हमला करने का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। गम्भीरपुर थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात करीब आठ बजे बच्चों को डांटने की बात को लेकर ग्राम परशुरामपुर निवासी ध्यानचन्द प्रजापति के बड़े भाई जयराम प्रजापति और भतीजे सचिन प्रजापति से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर सुग्रीव प्रजापति ने कथित तौर पर बांस के मोटे डंडे से ध्यानचन्द और उनकी पुत्री तमन्ना के सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
मामले में ध्यानचन्द की तहरीर पर गम्भीरपुर थाने में मु0अ0सं0 209/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) और 117(2) बीएनएस में सुग्रीव प्रजापति, जयराम प्रजापति और सचिन प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी मामले में शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक सूरज चौधरी ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ वांछित अभियुक्त सुग्रीव प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम परशुरामपुर को कस्बा परशुरामपुर मोड़ से सुबह करीब 8:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरज चौधरी, कांस्टेबल धीरज सिंह और कांस्टेबल सोनू यादव शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh