Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जीवित्पुत्रिका व्रत पर चनुकी घाट पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, बढ़े जलस्तर के बीच पुलिस टीम रही मुस्तैद

देवरिया।भाटपार रानी,जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) के अवसर पर शनिवार को भाटपार रानी क्षेत्र के चनुकी स्थित छोटी गंडक नदी घाट पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने नदी घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और संतान की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
छोटी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण प्रशासन की ओर से घाट पर विशेष सतर्कता बरती गई। भाटपार रानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा महिला पुलिसकर्मी घाट पर मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और श्रद्धालुओं से नदी के गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की।
 इसके बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की टीम लगातार निगरानी करती रही।
जीवित्पुत्रिका व्रत के कारण घाट पर सुबह से ही महिलाओं की आवाजाही बनी रही। पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh